पद्मावती पर पहली हिंदी फिल्म--Maharani Padmini | Full Hindi Movie | Jairaj , Anita Guha


 Set Favorite    Watch Later     Embed URL


Cinema Scope Movies

Published on Feb 05, 2018
मुंबई. संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'पद्मावती' को लेकर एक छोटे से तबके में शुरु हुआ विरोध अब पूरे देश में फैल गया है। राजपूत संगठनों ने फ़िल्म में रानी पद्मावती का किरदार निभाने वाली दीपिका पादुकोण की नाक काटने तक की धमकी दे दी है। ये पहली बार नहीं है जब रानी पद्मावती पर फिल्म बनी हो। इससे पहले तमिल और हिंदी में साठ के दशक में फ़िल्में भी बन चुकी हैं। इसके अलावा 90 के दशक में श्याम बेनेगल के सीरियल 'भारत एक खोज' में भी रानी पद्मावती की कहानी को दिखाया गया था। महारानी पद्मिनी ने बचाई अलाउद्दीन की जान 1964 में रानी पद्मिनी पर पहली हिंदी बनी थी जिसका नाम था 'महारानी पद्मिनी'। इस फिल्म के डायरेक्टर जसवंत झावेरी थे।अनिता गुहा ने रानी पद्मिनी का क़िरदार निभाया था। इस फ़िल्म में भी महारानी पद्मिनी के रोल पर भी डांस सीन थे। इस फिल्म के आखिर में खिलजी पद्मिनी को अपनी बहन मान लेते हैं और राजपूत राजा राणा रतन सिंह खिलजी की बांहों में दम तोड़ते हैं। फ़िल्म के एक सीन में महारानी पद्मिनी सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की जान भी बचाती हैं। इस फिल्म में भी दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार रानी पद्मिनी से प्यार करता है। Category Entertainment Licence Standard YouTube Licence
(read more)